विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> News >> Cowboy Five Injured In An Explosion On Kutch Borde

कच्छ सीमा पर हुए विस्फोट में पांच चरवाहे घायल

divya bhaskar network | Aug 03, 2012, 11:37AM IST
 
 

गांधीधाम। कच्छ जिले की लखपत तहसील के सीमावर्ती इलाके बुधाबंदर के पास बुधवार शाम सीमा सुरक्षा दल के आउटपोस्ट इलाके में रहस्यमयी विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में गाय चराने आए पांच चरवाहे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन को इलाज के लिए भुज ट्रांसफर किया गया है।


बुधवार शाम 5.30 बजे के करीब कैयारी गांव के चरवाहे अपनी गायों को चराने के लिए बुधाबंदर बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के बीओपी इलाके में आए थे। यहां पर एक गाय का किसी विस्फोटक के पर पैर पडऩे पर विस्फोट हो गया।


इस विस्फोट में 5 गाय व 5 चरवाहे घायल हो गए। इस घटना के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के गुजरात फ्रंटीयर के इंस्पेक्टर जनरल अरुण कुमार सिन्हा का संपर्क किया गया, लेकिन बार-बार संपर्क करने पर भी उनसे बातचीत नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इलाके में सुरंग बिछाई गई है। इनमें से किसी एक पर गाय का पैर आ जाने पर विस्फोट हुआ होगा या फिर कोई फूटा न हो ऐसा सेल होना चाहिए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment