अहमदाबाद. गुजरात के मुकुंद गांधी आज के दौर के एक गांधी हैं। एनआईडी के पास मुकुंद गांधी का करोड़ों रुपये का बंगला है लेकिन यह बुजुर्ग हर रोज अहमदाबाद के जमालपुर मार्केट के पास तीन घंटे भीख मांगता था।
बंगला, गाड़ी, नौकर-चाकर के मालिक मुकुंद गांधी के बारे में दिव्य भास्कर में खबर पढ़ने के बाद अब लोगों ने तय किया है कि अब इस करोड़पति 'भिखारी' को कोई भीख नहीं देगा। मुकुंद जिस जगह भीख मांगते थे, वहां पर एक बोर्ड लगा दिया गया है, जिस पर दिव्य भास्कर में छपी खबर चिपका दी गई है। यह बोर्ड जमालपुर के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। देखिए तस्वीरें: