विज्ञापन
 
 
 
 

सबकी आंखों में धीरूभाई के सपने

 
Source: दिव्य भास्कर नेटवर्क   |   Last Updated 06:00(02/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन

 जूनागढ़ (गुजरात).   हर सपना सच होने के लिए ही होता है। रिलायंस समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी ने इसे साबित कर दिखाया था। शुक्रवार से लोग उस जगह और उन चीजों को करीब से देख सकेंगे जिसने धीरूभाई को सपने बुनने और उसे सच करने की हिम्मत और समझ दी।



 धीरूभाई अंबानी स्मृति भवन शुक्रवार से लोगों के खुलने जा रहा है। धीरूभाई के जन्म दिन 28 दिसंबर को अंबानी परिवार ने पिता की स्मृति में तैयार पैतृक आवास का लोकार्पण किया था। तीन फरवरी से यह लोगों के लिए खोला जा रहा है। अंबानी परिवार की मुखिया कोकिलाबेन इसके लिए चोरवाड पहुंच रही हैं।


 


म्यूजियम में तरक्की का हर दौर
म्यूजियम जूनागढ़ जिला के चोरवाड गांव में बनाया गया है। यह वही जगह है जहां से करीब 60 साल पहले अंबानी परिवार मुंबई गया था। म्यूजियम में अंबानी परिवार की कारोबारी तरक्की के हर दौर को दिखाया गया है। धीरूभाई और उनसे जुड़ी वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।


 



कोकिला का मनपसंद कुआं
ऑडिटोरियम में रिलायंस से जुड़ी फिल्में दिखाने का इंतजाम है। हैरिटेज हवेली के पुराने खिड़की-दरवाजे तक सहेजे गए हैं । इसी घर में कोकिलाबेन बहू बन कर आई थीं। घर के बीच बने कुएं से वो खुद पानी निकाला करती थीं। लगाव अब भी बरकरार है। वह हर साल एक-दो बार इस घर में जरूर आती हैं। 



 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 6

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Who looks hotter in red bikini?
Just Added

Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Bold BEBO
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment