चोरवाड (गुजरात)। स्व. धीरूभाई अंबानी के गुजरात के चोरवाड स्थित मेमोरियल हाउस में अब उनकी जीवन की कई हसीन यादें ताजा होंगी। घर में बनी दो तरफ फोटो गैलरी में... एक तरफ परिवार की तो दूसरी तरफ कापरेरेट जगत की ऊंचाईयों की अनेकों तस्वीरें शामिल हैं।
यहां मौजूद तस्वीरों में आप धीरूभाई अंबानी के बचपन, जिसमें उनकी बहनों द्वारा कुंए से पानी भरकर लाने के बर्तनों से लेकर ‘कर लो दुनिया मुट्ठी में’ तक के सफर को निहार सकते हैं।
देखें कुछ खास तस्वीरों की झलकियां.. (फोटोग्राफर : मिलाप अग्रावत)