वडोदरा।यहां एक डॉक्टर द्वारा झूठे तलाक के कागजात के आधार पर अस्पताल की एक नर्स से शादी करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर पत्नी व अपने एक वर्षीय बेटे के साथ ही रह रहा था।
नर्स से शादी करने के लिए डॉक्टर ने उसे यह कहकर झांसे में लिया कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी, इसलिए उसने पत्नी से तलाक ले लिया है। इसके लिए डॉक्टर ने तलाक के नकली कागजात तैयार किए और नर्स को यकीन दिला दिया।
गांधीनगर के आनंद नगर सेक्टर में रहने वाली डॉक्टर द्वितीया का विवाह अहमदाबाद में रहने वाले ऐनेस्थेटिक्स डॉ. प्रणव बकुलेश शुक्ला के साथ जनवरी 2007 में हुआ था। डॉ. प्रणव पहले शहर की भाईलाल अमीन हॉस्पिटल के आईसीयु का इंचार्ज था, जबकि पत्नी द्वितीया अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में कार्यरत है।
कुछ दिन पहले ही द्वितीया को पति के पर्स मंे से आई लव यू लिखा एक कागज मिल गया। उसने प्रणव से जब इसके बारे में पूछा तो प्रणव ने यह कहते हुए बात उड़ा दी कि अस्पताल की अमिता नामक एक नर्स उससे एकतरफा प्रेम करती है। लेकिन द्वितीया को प्रणव पर शक हुआ और उसने यह बात अपने पिता को बता दी।
मामले की तह तक जब पहुंचा गया तो नर्स अमिता ने बताया कि प्रणव उससे शादी कर चुका है। इसके साथ ही अमिता ने तलाक के कागज भी द्वितीया को बताए। जब कागजात की जांच की गई तो वे नकली पाए गए। द्वितीया ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। मामले की जांच जारी है।
1 लड़की..15 शादियां, लेकिन 16वीं पड़ गई महंगी
सुबह सगाई, दोपहर में विवाह और रात को हो गई राह...
एकतरफा प्रेम में पागल प्रेमी, दिनदहाड़े घर में...
कौन थी अमिताभ बच्चन की पहली प्रेमिका?