विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> News >> Dreaded Lions Of Gir Earned Millions This Year

गिर के खूंखार शेरों ने छलका दी गुजरात सरकार की तिजोरी

जितेंद्र मानदिव्य | May 15, 2012, 00:33AM IST
 
 

गिर (गुजरात)। विश्व प्रसिद्ध एशियाटिक लायनों की शरणस्थली यानी की ‘गिर’ में पर्यटकों की संख्या में जबर्दस्त तरीके से इजाफा हो रहा है। गिर वन-विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2011-12 के अंत तक गिर में चार लाख पर्यटकों ने सिंहों के दर्शन किए, जिससे वन-विभाग ने चार करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की है।


आपको बताते चलें कि एशियाटिक लायंस सिर्फ गुजरात के गिर जंगल में ही पाए जाते हैं। इन्हें देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां आते हैं। गुजरात सरकार के प्रयासों के चलते पिछले कुछ सालों से पर्यटकों के यहां आने का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है।


अगर विदेशी पर्यटकों की बात करें तो इस मामले में वर्ष 2011-12 काफी शुभ माना जा सकता है, क्योंकि इस वर्ष यहां लगभग 10 हजार विदेशी पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।


वन-विभाग के साथ-साथ इस वर्ष गिर जंगल के आसपास के होटलों, रेस्तरां के मालिकों ने भी जमकर पैसा कमाया और कमा रहे हैं। यानी की गुजरात की शान ‘एशियाटिक लॉयन’ अपनी प्रसिद्धि के साथ-साथ धन कमाने के मामले में भी देश में सबसे आगे हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment