विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> News >> Dreadful Flood Of 2006 In Surat

VIDEO: बाढ़, जिसने 5 दिनों में तबाह कर दिया था 25 सालों का विकास

नितेश श्रीवास्तव | Jul 18, 2012, 00:21AM IST
 
 


सूरत।हीरे की नगरी यानी की गुजरात का चमचमाता शहर ‘सूरत’। एक ऐसा शहर, जो हर बार बड़ी से बड़ी मुसीबतों को झेलते हुए फिर नई मुस्कान के साथ खड़ा हो जाता है। गुजरात के इस धनवान शहर के साथ मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ का पुराना रिश्ता रहा है। लेकिन सन् 2006 में यहां आई बाढ़ का मंजर इतना भयानक था कि जिसकी कड़वी यादें अब भी लोगों के जेहन में ताजा हैं।
 
इस वर्ष की बारिश ने तो गुजरात के लगभग सारे रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिए थे। शहर के कुछ इलाके ही नहीं, बल्कि शहर का 90 प्रतिशत क्षेत्र 5 दिनों तक जलमग्न रहा था। अगस्त माह में आई इस भयानक बाढ़ मंे 300 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस बड़ी जनहानि के साथ बाढ़ ने शहर को आर्थिक रूप से भी तगड़ा झटका दिया था।
 
बाढ़ का आंकलन करने के बाद विशेषज्ञों ने तो यहां तक कहा था कि शहर ने पिछले 25 वर्षो में जितना विकास किया था, वह इन 5 दिनों में ही खत्म हो गया, यानी की शहर 25 वर्ष पीछे चला गया। लेकिन इसके बावजूद भी इस शहर ने हिम्मत नहीं हारी और आज 6 वर्षो बाद यह शहर फिर पूरी शान से खड़ा हो चुका है। और गुजरात ही नहीं, बल्कि देश के धनवान व विकासशील शहरों की सूची में ऊंचे स्थान पर बरकरार है।
 
(वीडियो साभार : यू-ट्यूब)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment