मामला अक्टूबर 2010 का है किन्तु पीड़िता के पिछले सप्ताह पुलिस में शिकायत करने पर अब प्रकाश में आया है। पुलिस ने आस्ट्रेलिया में जा बसे युवक के खिलाफ रेडकॉर्नर नोटिस जारी करवाने की कवायद आरंभ कर दी है। पीड़िता ने युवक के परिजनों पर दहेज प्रताड़ना सहित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करवाया है। तीन महीने पहले ही ससुरालजनों ने पीड़िता को पिता के घर छोड़ दिया था।
जल्दबाजी ने बेटी की जिदंगी कर दी बर्बाद :
पूर्वी अहमदाबाद निवासी जयेश कानजी पटेल आस्ट्रेलिया से लौटा था। वह होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने गया था। इधर पायल (बदला हुआ नाम) के परिजन बेटी के लिए वर की तलाश कर रहे थे। परिचितों ने उन्हें जयेश पटेल के बारे में बताया। दोनों परिवारों ने संपर्क किया और बात बन गई। फलत: नौ अक्टूबर-2010 को सुबह 11 बजे पायल के घर पर ही पायल-जयेश की सगाई हुई। तत्पश्चात दोपहर में तीन बजे एक स्थानीय गायत्री मंदिर में दोनों एक दूजे के हो गए। इसी रात 11:45 बजे जयेश की आस्ट्रेलिया की उड़ान थी। इसलिए रात आठ बजे ही वह घर से निकल गया। यहां तक सब ठीक रहा। बाद में जयेश ने पायल को सच्चई बता दी।
पिता ने कहा था, विवाह किया :
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि जयेश का कहना था कि उसे भारतीय लड़कियां पसंद नहीं हंै। मैंने पिता के कहने पर तुम्हारे साथ विवाह किया था। अब मैं यहां (मेलबोर्न) में सैट हो गया हूं। जीवन साथी भी ढूंढ़ लिया है। इसलिए तुझे तलाक देता हूं।
कहते हैं दो लाख लाओ, हम रखेंगे :
भास्कर से बातचीत में पायल ने कहा कि जयेश ने मुझसे पूछा था कि पिता दहेज में कितने रुपए देने वाले हैं। मैंने बताया एक लाख। तब उसने दो लाख लेने की बात कही थी। इतना ही नहीं जब जयेश के संबंध तोड़ देने की बात ससुरालजनों से की तो ससुर कानजीभाई, जेठ संजय एवं ननद नयना ने दो लाख रुपए की मांग की। उन्होंने कहा कि जयेश के साथ संबंध रखना है तो इतने रुपए देने ही होंगे अन्यथा हम तुझे रख नहीं सकते।
मोदी की शुभकामनाओं का युवी ने दिया यह जवाब
सबके लिए खुला इस दरगाह का द्वार, यहां से कोई...
टाइम पास करने के लीए भीख मांगता है करोड़पति!