अविनाश दत्त। नरेन्द्र मोदी क्या नमो आदर्श राजनेता हैं या नहीं इस बात पर कई किस्म की राय हो सकती है, लेकिन किसी भी फोटोग्राफर के लिए वो एक मॉडल राजनेता हैं और ऐसा केवल उनके पेशे के नज़रिए से।
भारत के करीब-करीब सभी राजनेताओं की सोते हुए, नाखून चबाते हुए या नाक या कान खोदते हुए या कुछ ऐसे ही क्षण फोटो पत्रकारों के पास संचित हैं जो उन्हें बहुत सुन्दर सँभले अंदाज़ में नहीं दिखाते।
लेकिन नरेन्द्र मोदी की ऐसी तस्वीर कहीं नहीं मिलेगी जिसमें वो उस तरह न दिख रहे हों जो उन्हें नापसंद हो। और अगर कोई ऐसे तस्वीर आई जिसका इस्तेमाल उन्हें पसंद न हो तो मोदी उस पर आपत्ति जताना भी नहीं भूलते।
आगे पढ़ें तस्वीरों के साथ...