विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> News >> Fall Down Electricity Wire On A Man While Namaz

अता कर रहा था ‘नमाज’ और तभी आसमान से गिरी ‘मौत’

निमिष ठाकर | Apr 03, 2012, 00:11AM IST
 
 

जूनागढ़। पोरबंदर बायपास रोड के पास स्थित एक नर्सरी में नमाज अता करते समय एक शख्स पर बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद विद्युत विभाग में फोन किया गया। लेकिन 15-20 मिनट तक किसी ने फोन ही नहीं उठाया। किसी तरह विद्युत विभाग के एक अधिकारी से मोबाइल पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई और कनेक्शन ऑफ के बाद शरीर पर से तार हटाया गया। लगभग आधे घंटे तक बिजली का तार मृतक के शरीर पर ही पड़ा रहा।


पोरबंदर सड़क के पास स्थित ‘वराम बाग’ नर्सरी में पिछले पांच वर्षो से मजदूरी का काम कर रहे नूर मोहम्मद अलारख्खा (50) नित्यक्रमानुसार दोपहर के डेढ़ बजे आंगन में नमाज अता कर रहे थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट की वजह से 11 केवी का बिजली का तार टूटकर उनकेऊपर आ गिरा। बिजली के झटके से नूर मोहम्म्द मुंह के बल जमीन पर गिर गए और बिजली का तार उनकी पीठ पर पड़ा रहा। तार शरीर पर होने के चलते लोग उन्हें उठा नहीं सकते थे। इसीलिए विद्युत विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन 15-20 मिनट तक विद्युत विभाग में किसी ने फोन ही नहीं उठाया।


आखिरकार किसी तरह विद्युत विभाग के एक अधिकारी का मोबाइल नंबर मिला और इस पर संपर्क करने के बाद बिजली कनेक्शन बंद किया गया। इसी प्रक्रिया में लगभग आधे घंटे का समय लगा। यानी की नूर के शरीर पर बिजली का तार 20-25 तक पड़ा रहा। हालांकि उनकी मौत तुरंत ही हो गई थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment