राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
किसान ने चिड़िया भगाने के लिए खेत में लगाया अटलजी का कटआउट
divyabhaskar network | Dec 17, 2012, 08:49AM IST

पंचमहाल (गुजरात)। यहां के घोघंबा तहसील के लालपरी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का यह कटआउट फसल को चिडिय़ों से बचाने के लिए लगाया गया है। यह खेत किसान अरविंद सोलंकी का है।
सोलंकी ने बताया कि उन्हें यह कटआउट स्वामी विवेकानंद युवा विकास यात्रा के दौरान मिला था। जो पावागढ़ में 11 अक्टूबर को बनाए गए स्टेज पर लगा था। यात्रा खत्म होने के बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली। तो मैं उसे यहां ले आया।
गांववालों ने मुझे कहा कि खेत में कटआउट लगाने से आचार संहिता का उल्लंघन होगा। तो मैंने जवाब दिया कि मैं कौन सा प्रचार कर रहा हूं। मुझे तो मुफ्त में बिजूका मिल गया। 25 रुपए की मटकी, 25 रुपए के कपड़े, बांस और घास की बचत हुई। इस क्षेत्र में 17 दिसंबर को मतदान होना है।
(फोटो : सुरेंद्र शाह)






