अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद के फैशन डिजाइन इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किए गए वस्त्रों को पहनकर मुंबई की नामचीन मॉडल्स ने कैटवाक किया। संगीत की धुन पर रैंप पर उतरीं मॉडल्स ने शहर के लोगों को दिल्ली-मुंबई में आयोजित होने वाले फैशन शो की याद दिला दी।
अहमदाबाद में आयोजित इस फैशन-शो में अलिसिया राउत, जिमी नंदा, डिंपल, सुजाता दास, सुप्रिया, पूजा वैद, आरवा हुसैन, रश्मि ज्हा और संगीता जैसी कई नामचीन मॉडल्स ने अपना जलवा बिखेरा।