सूरत। सूरत के हजीरा इलाके में स्थित इंडियन ऑयल कंपनी (आईओसी) के डिपो में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि धमाके के साथ आग पहले 9 लाख लीटर पेट्रोल की क्षमता वाले 4 नंबर के टैंक में लगी। इसके बाद आग ने 50 लाख लीटर पेट्रोल की क्षमता वाले 5 नंबर के टैंक को अपनी चपेट में ले लिया।
खबर आ रही है कि अब आग 3 नंबर के टैंक तक पहुंच गई है। आग पर काबू पाने के लिए राज्य के पांच जिलों से फायर बिग्रेड की 50 गाड़ियां बुलाई गईं हैं। डिपो में आग लगे हुए ६ घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन तेज हवाओं के चलने के कारण अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
देखें तस्वीरें..