राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
एक फूल दो माली का अंजाम : प्रेमियों के बीच खूनी गैंगवार
divya bhaskar network
| Jun 17, 2012, 00:05AM IST

इस झगड़े के बाद योगिन ने अपने 15 दोस्तों सहित धारदार हथियारों से लैस होकर जयराज व उसके दोस्तों से मारपीट की थी। इधर जयराज के दोस्तों व परिजनों योगिन व उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया था। पुलिस ने इस मामले में योगिन व उसके दोस्तों को गिरफ्तार भी किया था।
जबकि अब जयराज और उसके दोस्त भी इस मारपीट का हिसाब-किताब बराबर करने का मन बना चुके थे। इसी की परिणिति यह हुई कि बीते शुक्रवार को जयराज व उसके 10-15 दोस्तों ने योगिन व उसके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस खून-खराबे में योगिन के पेट में गुप्ती तो उसके पिता के सिर पर तलवार मार दी गई। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार्रवाई जारी है।







