रसोई गैस सिलेंडर फटा, 1 की मौत, 7 गंभीर, देखें तस्वीरें..
Source: bhaskar network | Last Updated 17:29(07/02/12)
प्रग्नेश पारेख, सूरत। अंबिका नगर सोसायटी स्थित एक घर में मंगलवार सुबह रसोई गैस का सिलंेडर फटने से 1 व्यक्ति की मौत व 7 घायल हो गए। विस्फोट बिल्डिंग के तीसरे माले पर स्थित फ्लैट में हुआ। हादसे में गैस ऑन करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि विस्फोट से ढही दीवार के मलबे में दबने से 7 व्यक्ति घायल हो गए। विस्फोट की वजह गैस लीक होना बताया गया है।
घटना मंगलवार सुबह 7 बजे की है। सूरत के वराछा के अश्वनीकुमार रोड स्थित अंबिका नगर सोसायटी मे स्थित एक बिल्डिंग के तीसरे माले पर स्थित एक फ्लैट में रसोई गैस सिलेंडर फट गया।
सुबह मकान मालिक गुप्तेश्वर चौधरी ने जैसे ही लाइटर ऑन किया, आग लग गई और सिलेंडर फट गया। हादसे में गुप्तेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट के कारण घर के अगल-बगल की दीवारें ढह गईं, जिसके मलबे में कमरे में सो रहे अन्य 7 व्यक्ति दब गए।
विस्फोट की आवाज सुन पड़ोसी यहां एकत्रित हुए और 108 एंबुलेंस से सहायता मांगी। उपचार प्रक्रिया से पहले ही गुप्तेश्वर की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि अन्य व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अन्य व्यक्ति मामुली तौर पर घायल हुए हैं।
बड़ी खबरें
रोचक खबरें
पसंदीदा खबरें