गुजरात भाजपा पार्टी के लिए जनता से मांगेगी चंदा
Source: bhaskar network | Last Updated 12:32(10/02/12)
गांधीनगर। गुजरात भाजपा ने पार्टी फंड के लिए 11 फरवरी से 6 अप्रैल तक जनता से करीब 500 करोड़ रुपए इकट्ठा करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ‘धनसंग्रह’ कार्यक्रम अमल में रखा जाएगा। सभी जिले व महानगरों को करीब 10 करोड़ रुपए से ज्यादा फंड इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए हैं। पक्ष के अधिकारी, कार्यकर्ता व प्रतिनिधियों को इस रकम को वसूलने के लिए 500, 100 और उससे ज्यादा की धनराशी वाली कुपनें दी गई हैं।
भाजपा का यह निर्णय कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बन गया है। कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हो रही है कि आखिर पार्टी ने विधानसभा चुनाव समेत पार्टी के दूसरे कार्यक्रमों के लिए कितना लक्ष्य तय किया है, जिसकी उसे इतनी मोटी रकम का इंतजाम करना पड़ रहा है। इसके लिए भाजपा ने प्रति विधानसभा सीट सक्रिय कार्यकर्ता संमेलन बुलाने का निर्णय लिया है।
धनसंग्रह कार्यक्रम के तहत कोई भी टार्गेट नहीं दिया गया
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता आई.के. जडेजा ने कहा की भाजपा द्वारा 11 फरवरी से 6 अप्रैल तक ‘धनसंग्रह कार्यक्रम’ बनाया गया है। लेकिन इस कार्यक्रम के तहत पार्टी की ओर से कोई टार्गेट नहीं दिया गया।