विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Ahmedabad >> Gujarat Gov Pay Attention To Minorities

अल्पसंख्यकों की समस्याओं पर ध्यान दे गुजरात : आयोग

divya bhaskar network | May 15, 2012, 10:56AM IST
 
 

अहमदाबाद। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) प्रमुख केजी बालाकृष्णन ने गुजरात सरकार को अल्पसंख्यक संबंधी समस्याओं के बारे में विचार करने का सुझाव दिया है। सोमवार को उन्होंने यहां कहा कि राज्य में अल्पसंख्यकों संबंधी कई समस्याएं हैं। सरकार को इस दिशा में विचार करने की जरूरत है। इन मुश्किलों का उपाय करने के लिए एक साथ कई प्रोग्राम शुरू करने की भी दरकार है।


इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बालाकृष्णन ने एससी-एसटी वर्ग के लिए गुजरात के काम की खुल कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में गुजरात में एससी-एसटी का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है। वे उत्पीडऩ मामलों से संबंधित पहली जनसुनवाई के लिए सोमवार को गुजरात में थे। जनसुनवाई में पीडि़त और आरोपी सहित पक्षकार पहुंचे और अपनी बात रखी।


एनएचआरसी के अध्यक्ष ने कहा कि एट्रोसिटी कानून लागू होने के बाद केवी शुक्ला ने एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें तकरीबन 150 सिफारिशें की गई थीं। इन्हीं के अंतर्गत एनएचआरसी ने पहली बार जनसुनवाई का आयोजन किया है। संस्था ने लोगों को पेश आ रही समस्याओं को सुना है। इन्हें न्याय दिलवाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment