राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
दुष्कर्म मामले में गुजरात हाईकोर्ट का सिक्योरिटी ऑफिसर गिरफ्तार
divyabhaskar network
| Jan 09, 2013, 11:22AM IST
अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के मामले में अपने एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। यह गुजरात हाईकोर्ट में सिक्योरिटी ऑफिसर था। उसकी पहचान एफएम कुरैशी के रूप में हुई है। आर्मी की महिला कर्नल ने इस पर दुष्कर्म और निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित एक मामले में अदालती कार्रवाई का सामना कर रही है। इसमें राहत के लिए उसने हाईकोर्ट की शरण ली है।
इसी दौरान उसकी व आरोपी की नजदीकी बढ़ीं। उसका आरोप है कि पिछले साल पहली नवंबर से छह दिसबंर के बीच आरोपी इसे अलग-अलग शहरों में ले गया। वहां दुष्कर्म किया।







