विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> News >> Gujarat Minister Of Agriculture And Own Roughly Dochar

अपनों के मारे, कृषि राज्यमंत्री बेचारे

agency | Aug 04, 2012, 12:22PM IST
 
 


तालाला . गुजरात के कृषि राज्यमंत्री कनुभाई भालाणा को अपने लोगों की 'बेरूखी' से दो चार होना पड़ा। वे एक सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में माधुपुर (गिर) पहुंचे थे।


मंत्रीजी की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में न स्थानीय लोग पहुंचे और न ही पटेल समाज व भाजपा के लोग। कार्यक्रम निपटने के बाद स्थानीय कांग्रेसी व सरपंच भीमभाई बारड शिष्टाचार के नाते आग्रह करके मंत्रीजी को चाय-नास्ते के लिए अपने घर ले गए। वाकया जूनागढ़ के लेउवा पटेल बहुल माधुपुर गांव की है। पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल की खुली जंग के बाद भाजपाइयों ने डैमेज कंट्रोल शुरू किया है। कहा जा रहा है कि इसी क्रम में माधुपुर (गिर) में आंगनवाड़ी के निर्माण कार्य के शिलान्यास का कार्यक्रम रखा गया। भूमि पूजन की जिम्मेदारी दी गई कृषि राज्यमंत्री भालाणा को। मंत्रीजी गांव में पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल पर कोई चहल-पहल न देख वे स्थिति को भांप गए। स्थानीय सरपंच भी भौंचक रह गए। बाद में सरपंच ने ही जैसे-तैसे कर लोगों को जुटाया ताकि कार्यक्रम को फ्लॉप होने से बचाया जा सके।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment