विज्ञापन
 
 
 

जमीन पर चलता नहीं, आकाश में उड़ता हुआ ‘गुजरात’

 
 
 
Source: bhaskar network   |   Last Updated 12:33(27/01/12)
 
 
 
1 of 20 Photos
जमीन पर चलता नहीं, आकाश में उड़ता हुआ ‘गुजरात’
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
8 + 1

 
(11)
Latest | Popular
नितेश श्रीवास्तव। दिन प्रतिदिन गुजरात अब विकास की नई-नई इबारतें गढ़ता जा रहा है। ऑटोमोबाइल्स के लिए तो यह राज्य अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशी कंपनियों की भी पहली पसंद बन चुका है। टाटा की ‘नैनो’ हो या फ्रांस की ‘रैनो’, इन्हें गुजरात की ही पार्किंग पसंद आई।

विकास की बात की जाए तो कहा जाता है कि अब गुजरात जमीन पर नहीं, बल्कि आकाश में उड़ रहा है, तो यह आश्चर्य की बात नहीं। देश में अन्य जगह जहां सड़कों पर दौड़ते वाहनों की अधिकतम गति सीमा 40 से 50 किमी प्रतिघंटा है, वहीं गुजरात के एक्सप्रेस हाइवे पर 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भागा जा सकता है।


बात सड़कों की हो, दर्जनों फ्लाई ओवर की हो, बड़े-बड़े बांधों की हो या कई विहंगम प्रोजेक्ट्स की हो। गुजरात इन सबमें आगे है। केमिकल्स, ऑटो पार्ट्स, प्लास्टिक उत्पाद, इलेक्ट्रिकल्स-इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो मोबाइल, शुगर, टेक्सटाइल, डायमंड कटिंग समेत सैकड़ों फैक्टरियों के माध्यम से पैसों की जो फसल गुजरात उगा रहा है, उससे सिर्फ गुजरात ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को संबल मिला है। जहाँ देश आज ऊर्जा के भीषण संकट का सामना कर रहा है, वहीं गुजरात इस मायने में आत्मनिर्भर है।


गुजरात में हो रहे विकास कार्यो की बात एक दिन में की ही नहीं जा सकती। इसलिए हम आपको कुछ वर्तमान और भविष्य के प्रोजेक्ट्स की झलकियां तस्वीरों के माध्यम से दिखा रहे हैं। इन्हें देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि आज गुजरात कहां खड़ा है और कल कहां होगा।

देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Who looks hotter in red bikini?
Just Added

Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Bold BEBO
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment