राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर सिंह वाघेला को हाईकोर्ट का नोटिस
divyabhaskar network
| Nov 02, 2012, 11:09AM IST

अहमदाबाद। गुजरात हाईकोर्ट ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला के खिलाफ नोटिस जारी किया है। मामला 1986 आईएएस बैच के अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता के वर्ष 2004-05 की अवधि के सेवाकाल रिकॉर्ड की अप्राप्यता से जुड़ा है।
इस मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने वाघेला, गुजरात सरकार सहित पक्षकारों को नोटिस जारी किया है। आवेदक ने यह मामले ऐसी जांच एजेंसी को सौंपने की गुहार लगाई है जो राज्य -केन्द्र सरकार की स्वतंत्र रूप से जांच कर सके। मामले की सुनवाई दीपावली के बाद होगी।
आएएएस डॉ. राजीव गुप्ता का 2004-2005 की सेवा का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। विश्वास भांबुरकरे नामक आवेदक ने हाईकोर्ट में अपील कर यह मुद्दा उठाया है। आवेदक का दावा है कि इस अवधि में गुप्ता कहां था, क्या काम किया आदि बिंदुओं का उल्लेख रिकॉर्ड में नहीं मिलता।
गुजरात के 2 दिग्गज नेताओं को लेकर मोदी फंसे...
विधायक की बेटी ने पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की...







