विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Vadodra >> High Profile Sex Racket Caught In Vadodra

PHOTOS: वडोदरा में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश..!

1 of 3 Photos

वडोदरा।शहर के एक पॉश इलाके में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। ग्राहकों के भेष में गई पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान 3 कॉलगल्र्स सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट के संचालक के मोबाइल से पुलिस को एक रशियन युवती की फोटो भी मिली है। इसलिए पुलिस रैकेट में विदेशी युवतियों की संलिप्तता की भी आशंका व्यक्त कर रही है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वडोदरा शहर के पादरा रोड के पास स्थित पीतांबर सोसायटी में यह सेक्स रैकेट मसाल पार्लर की आड़ में चलाया जा रहा था। यह शहर का एक पॉश इलाका है। सेक्स रैकेट के संचालक प्रमोद पटवा ने यहां एक बंगला 18 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर ले रखा था। मसाज के नाम पर वह यहां ग्राहकों को लाया करता था और इसकी आड़ मंे जिस्मफरोशी का धंधा होता था।
सेक्स के लिए दो कैटेगरी :
बंगले में सेक्स के लिए दो कैटेगरी बनाई गई थीं। जिसके अनुसार लोकल कमरे का किराया 3000 रुपए था और एसी कमरे का 3500 रुपए।
पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी :
देह-व्यापार का यह धंधा यहां पिछले कई महीनों से जारी था, लेकिन इसके बाद भी आसपास के लोगांे को इसकी भनक तक नहीं लगी। दरअसल यहां ग्राहकों को बिल्कुल इस अंदाज में लाया जाता था कि लोगों को लगता था कि वे यहां रहने वाले लोगों के परिचित ही हैं।
संचालक शेयर दलाल था :
पुलिस को जानकारी मिली है कि सेक्स रैकेट चलाने वाला प्रमोद पाटिया पहले शेयर बाजार से जुड़ा हुआ था। लेकिन शेयर बाजार में उसे काफी नुकसान हो गया था, जिसके बाद उसने देह-व्यापार शुरू कर दिया।
संचालक के मोबाइल से विदेशी युवती की फोटो मिली
पुलिस को प्रमोद पाटिया के मोबाइल से एक रशियन युवती की भी फोटो मिली है। इस फोटो के आधार पर पुलिस को आशंका है कि यहां विदेशी युवतियों का भी आना-जाना था।


आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment