विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Surat >> High Voltage Drama In Bjp Minister

BJP नेता के घर हाई-वोल्टेज ड्रामा: 'पति-पत्नी' और 'वो' की कहानी

divya bhaskar network | Aug 18, 2012, 12:19PM IST
 
 


सूरत।यहां एक भाजपा महिला नेता ने पुलिस को सूचना देकर अपने बांग्लादेशी पति को गिरफ्तार करवा दिया है। आरोपी की पहचान डॉ. सुकुमार रॉय (47) के रूप में हुई है। रॉय के साथ उसकी 27 वर्षीय कथित प्रेमिका सहित तीन अन्य बांग्लादेशी भी पुलिस के हाथ लगे हैं। डॉ. माया राय ने पुलिस को फोन कर सूचना थी कि उसका बांग्लादेशी पति सुकुमार सहित चार बांग्लादेशी गोडादरा क्षेत्र में छुपे हुए हैं और सीमापार जाने की फिराक में हैं।

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों को दबोच लिया। डॉ. राय सूरत के वॉर्ड संख्या-28 की भाजपा पदाधिकारी हैं। पुलिस ने शिकायत में इस तथ्य का जिक्र किया है। सुकुमार बांग्लादेश के जेसोर मूल का है। उसका दावा है कि सात साल की उम्र में वह कोलकाता आ गया था। 24 साल पहले उसका माया के साथ विवाह हुआ था। लिपि नामक 27 वर्षीय बांग्लादेशी लड़की के साथ कथित अवैध संबंधों के चलते इस बार उसकी पोल खुली है।

 

राय पहले भी लगा था हाथ:

जांच अधिकारी वीके वाढेर ने बताया कि सुकुमार डेढ़ महीने पहले भी फर्जी चिकित्सक के रूप में पकड़ा गया था। हालांकि तब उसने खुद के कोलकाता में पढ़ाई करने के दस्तावेज पेश किए थे। इसलिए उसकी नागरिकता के बारे में स्थिति साफ नहीं हो सकी थी, लेकिन इस बार उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी है। सुकुमार के पास भारत में जन्म संबंधी कोई सबूत नहीं है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के चलते राय की पोल खुली है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment