एक और बच्चे में एचआईवी संक्रमण
Source: bhaskar network | Last Updated 12:57(08/02/12)
जूनागढ़। थैलेसेमिया पीड़ित एक और बच्चे में एचआईवी संक्रमण पाया गया है। उल्लेखनीय है जूनागढ़ के सिविल अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद 21 थैलेसेमिया पीड़ित बच्चे एचआईवी संक्रमण का शिकार हुए थे।
मामले का खुलासा गत सितंबर में उजागर हुआ था। अब तक थैलेसेमिया पीड़ित दो बच्चों की मौत हो चुकी है। दौलतपुरा निवासी इस डेढ़ वर्षीय बच्चे को हाल ही में खून चढ़ाया गया था।