विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> News >> Indian Oil Will Establish New Refinery In Gujarat

गुजरात में नई रिफाइनरी लगाएगी इंडियन ऑयल

divyabhaskar network | Nov 28, 2012, 16:16PM IST
 
 

नई दिल्ली। देश की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने 13वीं पंचवर्षीय योजना काल में देश के पश्चिमी तट पर एक नई रिफाइनरी लगाने का फैसला किया है। इसके लिए महाराष्ट्र और गुजरात में जमीन तलाशी जा रही है। लेकिन नई रिफाइनरी के लिए जितनी जगह चाहिए, वह महाराष्ट्र में उपलब्ध नहीं हो पा रही है जबकि गुजरात के सौराष्ट्र में दो जगह जमीन मिल रही है। सो, इंडियन ऑयल गुजरात में ही नई रिफाइनरी लगाने पर विचार कर रही है।


यह रिफाइनरी 13वीं पंचवर्षीय योजना काल में लगाई जाएगी और इसका प्रारंभिक उत्पादन 1.5 लाख करोड़ टन प्रस्तावित है। नई रिफाइनरी इंडियन ऑयल की क्षमता 10 करोड़ टन बढ़ाने की योजना के तहत स्थापित की जानी है।

इसके निर्माण में करीब 30 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। अभी कुल 7 रिफाइनरियां हैं। इंडियन ऑयल के डायरेक्टर (रिफाइनरी) राजकुमार घोष ने पत्रकारों के लिए आयोजित कार्यशाला में कहा कि पश्चिम तट पर गुजरात में संभवत: यह रिफाइनरी लगाई जाएगी। वजह यह है कि वहां जमीन उपलब्ध है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment