शीला :
ओशो के आश्रम का संचालन और फंड की देखरेख का जिम्मा संभालने वाली ओशो की पीए मां आनंद शीला का जन्म गुजरात के वडोदरा शहर के नजदीक स्थित भाईली नामक गांव में 23 दिसंबर 1949 को हुआ। शीला के पिता का नाम अंबालाल और माता का नाम मणिबेन था। 18 वर्ष की उम्र में शीला पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थीं। उनकी शादी अमेरिका के इल्योनोईया शहर में रहने वाले धनाढ्य व्यक्ति मार्क सिल्वरमेन से हुई थी। शीला व उनके पति 1972 में भारत आए और ओशो के शिष्य-शिष्या बन गए। यहां पर दोनों ने अपना नाम बदल लिया। शीला मां आनंद शीला के नाम से तो मार्क स्वामी प्रेम चिन्मया नाम से पहचाने जाने लगे। कुछ समय बाद ही मार्क का निधन हो गया और शीला ने जॉन शेल्फर (स्वामी जयानंद) से दूसरा विवाह किया।
ओशो के अमेरिका के ओरेगॉन शहर में स्थित आश्रम रजनीशपुरम का साम्राज्य स्थापित करने में मां शीला आनंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। वे अपने पास .358 मेगनम हैंडगन भी रखा करती थीं।