चर्चित किताबें
ओशो ने हर विषय पर खुल कर अपने विचार लोगों के सामने रखें, जिन्हें लोगों ने माना भी और नकारा भी। फिर चाहे विषय राजनीति, धर्म, शांति, सेक्स, ध्यान, योग, जीवन और मृत्यु ही क्यों न हो। यूं तो ओशो के साहित्य को लोगों ने खूब सराहा, जो विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित होते आ रहे हैं, लेकिन इनमें भी कुछ खास हैं। अंनत से अंत तक, मैं मृत्यु सिखाता हूं, धर्म और राजनीति, ओशो युद्ध और शांति, ध्यान की कला, संभोग से समाधि तक जैसी कई किताबें काफी लोकप्रिय हैं।