गांधीनगर। विकास पथ पर अंधी रफ्तार से दौड़ रहा गुजरात अब दुबई और हांगकांग को टक्कर देने के लिए तैयार हो चुका है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में भारत का सबसे पहला इंटरनेशनल फायनेंस सर्विस सेक्टर आगामी 10 जनवरी से अस्तित्व में आ जाएगा। गांधीनगर के पास आकार ले रही ‘गिफ्ट’ सिटी में पहले चरण के 28 और 30 मंजिला के दो भव्य टॉवर तैयार हो चुके हैं।
इन दोनों टॉवर्स का 10 जनवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इन टॉवर्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैंकिंग, फायनेंसियल सर्विसेस, इन्वेस्टमेंट और स्टॉक मार्केट संबंधित सेक्टर्स की कंपनियों के ऑफिस मौजूद होंगे।
हाईटेक ग्लोबल फायनेंसियल और आईटी हब के रूप में विकसित हो रही गुजरात इंटरनेशनल फायनेंस टेक सिटी (गिफ्ट) वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रही है।
आगे जानिए इस सिटी की अन्य खूबियां...