राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
इशरत जहां मुठभेड़ मामला, रिपोर्ट पर हाईकोर्ट नाराज
एजेंसी . | Dec 29, 2012, 12:06PM IST
अहमदाबाद. गुजरात हाईकोर्ट ने इशरत जहां मुठभेड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की स्थिति रिपोर्ट को असंतोषजनक बताते हुए जांच एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई है। न्यायमूíत जयंत पटेल और अभिलाषा कुमारी की खंडपीठ ने इशरत जहां मुठभेड़ मामले में सीबीआई द्वारा पेश की गई स्थिति रिपोर्ट को नाकाफी बताते हुए 10 जनवरी तक सीलबंद लिफाफे में दूसरी स्थिति रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है।
न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को तय की है। इशरत जहां और जावेद शेख उर्फ प्रवेश पिल्लै और दो अन्य व्यक्तियों जिशान जौहर और अमजद अली राणा 15 मई 2004 को अहमदाबाद के बाहरी इलाके में अपराध शाखा के साथ हुई कथित मुठभेड़ में मारे गए थे।






