विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Jetha Bharwads Journey From Constable To Mla

मोदी के इस मंत्री का कांस्टेबल से विधायक तक का सफर

1 of 7 Photos

अहमदाबाद। पंचमहाल (मध्य गुजरात) जिले से भाजपा विधायक जेठा भरवाड इन दिनों फिर चर्चा में हैं। जेठा भरवाड के विधानसभा क्षेत्र को अलग कर दिया जाए तो पूरे गुजरात में चुनावों के दौरान कोई भी घटना नहीं हुई। सोमवार को गुजरात में दूसरे चरण का मतदान हुआ। सभी 95 सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था कि इसी बीच शांतिभंग की एक खबर आ गई। पंचमहाल जिला, शहेरा तालुका के तरसंग गांव में भाजपा के विधायक जेठाभाई भरवाड और कांग्रेस कार्यकर्ताओं बीच हिंसक विवाद हो गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यही बताया गया है कि कांग्रेस समर्थकों ने भरवाड पर पथराव कर दिया था, इसलिए बचाव में उनके सुरक्षाकर्मी ने आठ राउंड गोलियां चला दीं।



इस घटना में जेठा भरवाड, अंगरक्षक, चालक तथा अन्य तीन व्यक्ति जख्मी हुए थे। भरवाड को इलाज के लिए अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अगली ही सुबह के साढ़े तीन बजे भरवाड अस्पताल से गुम हो गए। सुबह चार बजे जब भरवाड दिखाई नहीं दिए तो पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। लगभग 4 घंटे की खोजबीन के बाद भी जब भरवाड का कहीं पता नहीं चला तो अंतत: स्थानीय पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी गई।



गुजरात के मीडिया में उनके गुम होने की खबर जब प्रमुखता से दिखाई देने लगीं तो भरवाड खुद मीडिया के सामने आ गए और कहा कि वे तो घर पर हैं। भरवाड को उनके निजी वाहन से अस्पताल लाया गया था। इस समय उनके साथ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित 7 पुलिसकर्मी थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने उक्त सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए हैं।



ये तो हुई पिछले दो दिनों की ताजी घटना, जिसमें भरवाड को गोलियां चलवाने के आरोप का सामना करना ही पड़ेगा। कार्रवाई कहां तक पहुंचेगी, यह तो बाद में ही पता चल सकेगा। फिलहाल हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि भरवाड का कांस्टेबल बनने से विधायक तक का सफर हमेशा ही विवादों से घिरा रहा है।

 

आईए, उनके इस सफर पर एक नजर करते हैं....


आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment