सूरत। शहर में जीपीपी के नेता केशुभाई पटेल ने मंगलवार को तीन सभाएं आयोजित कीं। इस बार भी उन्होंने कांग्रेस के बारे में एक शब्द नहीं बोला, बल्कि उनके केंद्र में मोदी ही रहे। इन तीनों सभाओं में केशुभाई ने हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा दिए गए भाषण की निंदा की।
उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह एक चुनावी सभा में सिद्धू ने केशुभाई पर निशाना साधते हुए कहा था कि केशुभाई पटेल तो गद्दार हैं, उन्होंने अपनी मां समान पार्टी (भाजपा) के सीने में ही खंजर घोंप दिया है। इसके बाद दूसरी सभा में सिद्धू ने कहा था, 'केशुभाई की पार्टी को वोट देना गौमांस खाने के बराबर है।' सिद्धू के इस बयान पर गुजरात में काफी बवाल मचा था। केशुभाई पटेल ने तो उनकी शिकायत चुनाव आयोग में करने की भी धमकी दी है।
आगे पढि़ए, शहर में कहां-कहां, कैसी रही केशुबापा की सभाएं और क्या-क्या उन्होंने मोदी और सिद्धू के बारे में....