अहमदाबाद। छह भाई-बहनों के मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी का जब जन्म हुआ, तब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस समय उनके पिता के पास अनाज पीसने की चक्की थी। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान खोली थी, जहां मोदी भी चाय की केतली लेकर ग्राहकों को चाय बांटा करते थे।
मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म के बाद भी मोदी के भाई-बहन सुशिक्षित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने पर भी मोदी के पिता ने बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांक मोदी के पिता दामोदर दास मोदी अब जीवित नहीं हैं। मोदी की माता हीरा बा पहले पहले वडनगर स्थित अपने पुराने मकान में अकेली ही रहा करती थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य खराब रहने के कारण अब वे मोदी के सबसे छोटे भाई पंकजभाई के घर गांधीनगर में रहती हैं।
एसएससी करने के बाद भी मोदी ने घर छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद स्थिति गुजरात युनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस की डिग्री ली।
आगे जानिए कि अब उनके भाई-बहन अब कहां रहते हैं और क्या करते हैं...