सूरत। गुजरात की हीरानगरी सूरत शहर के मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। घटना शहर के सहारा दरवाजा इलाके की है, जहां से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर दोपहर अचानक धंस गई और लगभग 7 फुट का गड्ढा हो गया। घटना इतनी अचानक घटित हुई कि कुछ वाहन चालक समझ ही नहीं पाए और वे गडढ़े में जा गिरे।
इस दुर्घटना का शिकार दो कारें, एक टेंपो और एक बाइक हुई। हालांकि खुशकिस्मती यह रही कि किसी भी वाहन चालक को गंभीर चोट नहीं आई। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सड़क धंसने के कारण कुछ ही देर में सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी घटना स्थल पर जा पहुंचे और क्रेन की सहायता से गड्ढे में फंसे वाहनों को बाहर निकाला।
देखें तस्वीरें...