भावनगर। गुजरात का यह शहर डेबलडेकर बस सेवा संचालित करने वाला गुजरात का पहला शहर बन गया है। शनिवार से शहर में सार्वजनिक बस सेवा प्रदाता कंपनी के काफिले में दो नई बसें शामिल की गईं। एक बस की कीमत है 37 लाख रुपए।
बसें वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इनमें चालक तो एक ही होगा किन्तु परिचालक दो होंगे। दोहरे तल्लेवाली एक बस में 75 यात्री सहजता से सफर कर सकते हैं।
गौरतलब है कि 1980 के मध्य तक अहमदाबाद में ऐसी बसें सेवा में थीं। हालांकि बाद में इन्हें सेवामुक्त कर दिया गया। अब तीन दशक बाद गुजरात में पुन: डबलडेकर बसों ने दस्तक दी है। वल्लभीपुर ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी (विटकोस) गांधीनगर, आणंद, वड़ोदरा, राजकोट एवं गांधीनगर में भी शहर बस सेवा का परिचालन कर रही है।