विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Rajya vishesh >> Luxurious Cars Purchasers Increasing In Gujarat

PHOTOS: गुजरात में धूम मचा रही हैं ये लग्जुरियस कारें

बिरजू शाह | Nov 24, 2012, 12:36PM IST
 
 


अहमदाबाद। जहां एक तरफ पैसेंजर कार मार्केट चालू वित्तीय वर्ष में बाजार में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रीमीयिम कार मार्केट लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका मतलब हुआ कि देश में महंगी कारों के शौकीनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुजरात में भी यह ट्रेंड दिखाई दे रहा है।



देश में प्रीमियम कारों की बिक्री के शुरुआती सात महीनों में अंदाजन 12-13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी तरफ गुजरात में प्रीमियम कार खरीदने वाले लोगों की संख्या काफी है। वर्तमान में भारत में तीन कंपनियां बीएमडब्ल्यु, ऑडी और मर्सीडीज के बीच स्पर्धा चल रहा है। इसी का कारण है कि ये कंपनियां भारत में लगातार नए-नए मॉडल उतार रही हैं। विशेषज्ञों की मानें तो 2013 तक प्रीमियम कारों का बाजार और तेजी पकड़ेगा।



हाल ही में बीएमडब्ल्यु ने नई एक्स6 भारतीय बाजार में उतारी है। एसयुवी कैटेगिरी में आने वाली इस कार की कीमत 78.90 लाख रुपए से लेकर 93.40 लाख रुपए तक है। इस बारे में कंपनी के प्रेसीडेंट फिलिप वॉन सेहर ने बताया कि विपरीप परिस्थिति होने के बावजूद भी प्रीमियम कारों का मार्केट पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ा है और कंपनी ने गत वर्ष 9371 कारें बेंची। कंपनी के अनुसार इस वर्ष दीवाली सहित कई पर्वो पर कंपनी को अच्छा प्रतिसाद मिला है। इसलिए कंपनी को आशा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कारों की बिक्री की संख्या बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि बीएमडब्ल्यु का भारत में सबसे बड़ा प्लांट चेन्नई में स्थित है, जिसकी प्रतिवर्ष 11 हजार वाहनों की उत्पादन क्षमता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में कंपनी ने वाहनों की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी की है।



प्रीमियम कारों की कीमतें बढ़ेंगी :

फिलिप वॉन सेहर के बताए अनुसार आगामी वर्ष में प्रीमियम कारों की कीमतें बढऩे की संभावना है। हालांकि उन्होंने अभी यह बताने से इंकार कर दिया कि बीएबडब्ल्यु अपनी कारों की कीमतेें कितनी बढ़ाएगी।



मिनी कारों की संख्या बढ़ेगी :

इसके साथ ही फिलिप वॉन सेहर कहते हैं कि प्रीमियम कारों के साथ-साथ मिनी कारों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसीलिए कंपनी ने जनवरी 2012 मिनी कन्वर्टीबल और मिनी कंट्रीमेन लांच की थी। कंपनी अब आगामी वित्तीय वर्ष में नई हेचबैक लांच करने वाली है।


देखें तस्वीरों में......

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment