वडोदरा । सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने सरक्रीक मामले पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीखा जवाब दिया है। इसके साथ ही उन्होंने उल्टे मोदी पर सवालों की बौछार कर दी है। मनीष तिवारी ने शनिवार को वडोदरा में एक पत्रकार परिषद को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार शनिवार शाम 5 बजे से थम गया है। आज पालनपुर में मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए थे।
अपने संबोधन में मोदी ने सर क्रीक का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार गुजरात की सरहदी सीमा सर क्रीक पाकिस्तान को सौंपने जा रही है।