विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Mayawati Said Riots Like Gujarat Never Happened In My Rule

माया की निराली माया : स्टेज पर बैठीं अकेली, प्रत्याशियों को बैठाया नीचे...

1 of 17 Photos

राजकोट। शास्त्री मैदान में रविवार को बसपा प्रमुख मायावती की चुनावी रैली हुई। उनके लिए स्टेज पर बुलेटप्रूफ कांच से ढका डायस तैयार किया गया था। इतना ही नहीं, वे स्टेज पर अकेली ही बैठी थीं। गुजरात में उनकी पार्टी के प्रत्याशी स्टेज से कुछ नीचे बने छोटे स्टेज पर एकसाथ बैठे थे।

 

बसपा अध्यक्ष मायावती ने केंद्र और गुजरात सरकार पर कार्पोरेट के 'धनबल' की मदद से सत्ता में आने का आरोप लगाया। मायावती राजकोट के शास्त्री मैदान में एक आमसभा को संबोधित कर रही थीं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार बढऩे के लिए 'जनविरोधी और दलितविरोधी' नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।


उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा कुछ उद्योगपतियों की वित्तीय मदद से सत्ता में आई हैं। इसलिए उनकी नीतियां कार्पोरेट की मददगार हैं। बसपा ने 163 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मायावती ने  आरोप लगाया कि गरीब केंद्र और गुजरात की सत्ता में काबिज 'गलत पार्टियों' की दोषपूर्ण नीतियों के कारण महंगाई झेल रहे हैं।


उत्तर प्रदेश में हालिया सांप्रदायिक दंगों को लेकर सपा सरकार पर भी हमला बोला। बसपा प्रमुख ने कहा कि उनके शासनकाल के दौरान राज्य इस तरह की घटनाओं से मुक्त रहा। कभी कोई दंगा नहीं हुआ।


आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment