राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अंगरक्षकों की आड़ में नेतागिरी से पहले हीरोगिरी...!
divyabhaskar network | Dec 01, 2012, 13:37PM IST

वड़ोदरा। चुनाव आते ही उम्मीदवारों की चाल-ढाल और बोली में बड़ी नम्रता आ जाती है। आखिर इस समय उम्मीदवारों को अपने आपको जनता का चहेता और एक महान व्यक्तित्व के रूप में पेश जो करना होता है, लेकिन हमें एक नेता कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिए।
जी हां, तस्वीर में दिखाई दे रहे नेताजी का नाम है डॉ. जयेश पटेल। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए इन्हें कांग्रेस ने वड़ोदरा शहर के वाघोडिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।
अभी तो नेताजी जीते भी नहीं हैं, सिर्फ अपनी उम्मीदवारी का फार्म भरने जा रहे हैं, तो भी ऐसे ठाठ हैं कि बॉडीगॉर्ड की जरूरत पड़ रही है। यह नजारा देखकर बेचारी जनता सोच रही होगी कि अगर ये चुनाव जीत गए तो फिर किस रूप में उनके सामने आएंगे....?






