विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Ministers Clothes Dirty By Sonia Helicopter

PHOTOS: सोनिया गांधी के हैलीकॉप्टर ने नेताओं के कपड़े किए गंदे

1 of 6 Photos

मांडवी (गुजरात)। गुजरात में चुनाव प्रचार को मजबूती देने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी शुक्रवार को गुजरात पहुंची। सभा स्थल गोडसंबा में उनके हैलीकॉप्टर को देखते ही कांग्रेस के सारे दिग्ग्ज नेता हैलीपैड पर जा पहुंचे। सभी लोग कतारबद्ध होकर हैलीकॉप्टर के लैंड करने की प्रतीक्षा करने लगे।

 

सभी नेता सफेद पोशाक में चमचमा रहे थे। दूसरी तरफ जमीन हैलीपैड वाली जगह धूल वाली थी। इसलिए जैसे ही हैलीकॉप्टर जमीन के नजदीक आया, उसकी हवा से धूल का गुबार छा गया और सारे नेताओं के कपड़े धूमिल हो गए और नेताओं की टोली अस्त-व्यस्त हो गई।



इसके साथ ही दूसरी समस्या गर्मी को लेकर बनी। सोनिया गांधी की सभा सुबह 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से वे दो घंटे लेट हो गईं। इससे सभा 1 बजे शुरू हो पाई। सभा स्थल पर सिक्युरिटी को ध्यान में रखते हुए यहां मंडप नहीं बनाया गया था, जिससे तपती दुपहरी में लोगों का हाल-बेहाल हो गया। कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ यहां मौजूद थे, गर्मी से बच्चों का भी बुरा हाल हो गया।


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment