सूरत के एक शो-रूम से 10 लाख रुपए के मोबाइल चोरी
Source: bhaskar network | Last Updated 17:42(08/02/12)
सूरत। शहर के अडाजण आनंद महल रोड स्थित फोन र्मचट नामक एक मोबाइल दुकान से मंगलवार रात चोर लगभग 10 लाख रुपए की कीमत के मोबाइल चुरा कर ले गए। सेवानिवृत्त पीआई सुबेरसिंह यावद के पुत्र ने एक वर्ष पहले ही मोबाइल का यह शो-रूम खोला था। घटना मंगलवार रात्रि की है।
पार्ले प्वाइंट के पास स्थित पंचवटी सोसायटी में रहने वाले नरेशभाई सुबेर¨सह यादव को बुधवार सुबह जानकारी मिली कि उनके शो-रूम में चोरी हो गई है। वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।
नरेश भाई के बताए अनुसार चोरी हुए मोबाइल की कीमत लगभग 10 लाख रुपए के करीब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।