विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Rajya vishesh >> Moderate Tremors Of Earthquake In Gujarat Are Comi

गुजरात में रोज आ रहे भूकंप के हल्के झटके

divya bhaskar network | May 30, 2012, 10:40AM IST
 
 

भुज। कच्छ सहित गुजरात के विभिन्न इलाकों में भूकंप के हल्के झटके रोज की बात हो गए हैं। बीते दो महीनों में 408 झटके महसूस हुए हैं। इनमें से 131 अकेले कच्छ में दर्ज किए गए। इनका कंपन्न भुज, अंजार में भी महसूस हुआ। हालांकि विशेषज्ञ इसे चिंताजनक नहीं मानते। इसे स्टे्रस रिलीज मान रहे हैं।


ये कंपन वागड एवं कप्रोल फोल्टलाइन में हलचल का परिणाम माने जा रहे हैं। कप्रोल फोल्टलाइन, जो भुज के समीप से गुजरती है, में पांच व 26 मई को कंपन महसूस किया गया। कच्छ के बाद राज्य में सबसे अधिक कंपन सुरेन्द्रनगर जिले में दर्ज हुए हैं। सुरेन्द्रनगर में दो सप्ताह में ही 27 कंपन महसूस हुए। अधिकांश झटकों की तीव्रता एक से दो के बीच रही। हालांकि अक्टूबर-2009 से 25 मई-12 तक के चार सालों में कच्छ में तीन और चार की तीव्रता के 31 कंपन दर्ज हुए हैं। उल्लेखनीय है कि भूकंप की दृष्टि से कच्छ राज्य का अतिसंवेदनशील इलाका है।


भुज के भू-गर्भ विशेषज्ञ एवं जियोलॉजी डिपार्टमेंट हेड महेश ठक्कर का कहना है कि कच्छ ने 2001 में विनाशकारी भूकंप झेला है। यह कच्छ मेन लैंड एवं साउथ वागड फोल्टलाइन के मुख्य केन्द्र से आया था। भुज के समीप आने वाली कप्रोल फोल्टलाइन भी मुख्य फोल्टलाइन में मानी जाती है, जिसमें पिछले काफी समय से कंपन दर्ज नहीं हुआ था। 26 मई को आए झटके को इस फोल्टलाइन में हलचल का परिणाम माना जा सकता है किंतु चिंता की बात नहीं। कारण, भू-गर्भ में यदि कोई हलचल है, वह इसी तरह बाहर निकलती है। वैज्ञानिक भाषा में इसे स्ट्रेस रिलीज कहा जाता है। इससे पहले पांच व 23 मई को भुज-अंजार के समीपवर्ती इलाकों में आए कंपन वागड फोल्ड लाइन के सेकेंडरी फोल्ड से आए हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment