विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Modi Addressed To Peoples In Ahmedabad

'आपकी इच्छा है तो मैं 27 को एक दिन के लिए दिल्ली चला जाऊंगा'

divyabhasakar network | Dec 20, 2012, 20:10PM IST
 
 


अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव 2012 में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जीत के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को अहमदाबाद में संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में गुजरात की जनता का आभार व्यक्त किया।


गुजरात की पूरी जनता का आभार मानते हुए मोदी ने कहा, जनता को स्वतंत्र रूप से निर्णय करने का अवसर आता है तब हरेक प्रलोभन को अनदेखा कर और भविष्य को नजर में रखते हुए निर्णय करता है। गुजरात के इन नतीजों से सिद्ध कर दिया कि गुजरात का मतदाता मैच्युर्ड है और इसीलिए उसने इस बात को दिमाग में रखा कि गुजरात का भला होगा तो मेरा भला होगा। देश के पॉलिटिकल पंडितों को समझना होगा कि देश ने 80 के दशक के जातिवादी जहर को देखा और महसूस किया है। गुजरात के मतदाता यहां कभी भी 80 के दशक का हाल दोबारा नहीं चाहते। गुजरात के मतदाता जातिवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठ चुके हैं। आने वाली पीढ़ी के बारे में लोग सोच रहे हैं।'


मोदी जब भाषण दे रहे थे तभी बीच-बीच में उनके समर्थकों ने पीएम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर मोदी ने चुटकी ली और कहा, 'आपकी इच्छा है तो मैं 27 को एक दिन के लिए दिल्ली चला जाऊंगा। मैं मां भारती की सेवा कर रहा हूं। गुजरात की जनता की सेवा कर रहा हूं तो देश की ही सेवा कर रहा हूं। यह उपलब्धि बीजेपी की है। यह टीम गुजरात है। मैं टीम का छोटा सा हिस्सा हूं।'

 
मोदी ने कहा, 'गुजरात की 6 करोड़ जनता हीरो है। अगर कुछ सीखना है तो गुजरात के आम मतदाता से सीखिए। झूठे वादे से हटकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना चाहिए। सामान्य आदमी सुशासन के लिए लालायित हुआ है। देश के लोकतंत्र की भलाई इसी में है कि हम जनता की आकांक्षा को समझें। हमने तत्कालीन लाभ के बारे में नहीं सोचा। कई कठोर निर्णय लिए। कुछ नेताओं, कुछ गांवों, मेरे साथियों को भी लगा होगा कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं। लेकिन मैंने जो भी किया वह गलत इरादे से नहीं किया और परात्मा ने जो रास्ता दिखाया, उसी पर चला। लोगों ने मेरे कठोर निर्णयों को गले लगाया और मेरा समर्थन किया। आपका साथ ही मुझे ताकत देता है। मन में एकमात्र सपना-मेरा गुजरात, मेरा गुजरात। सरकारी मुलाजिमों ने भी बीजेपी को वोट दिया। मैं अपने 5 लाख कर्मयोगियों का भी अभिनंदन करता हूं। मैंने दस साल में उनसे इतना काम लिया है, जितना वे 25 साल में भी नहीं करते। लोकतंत्र में किसी को दुश्मन नहीं मानता हूं। आज जनता ने खेल भावना दिखाते हुए मुझे जीत दिलाई। बचपन से मुझे जो संस्कार मिले हैं, उनमें इस पल तक कोई गिरावट नहीं आने दिया। तनावों के बीच भी संस्कारों पर कायम रहा हूं। लेकिन अगर मुझसे कोई गलती हो गई हो, तो आप सभी से क्षमा मांगता हूं।'


मोदी ने कहा, 'यह नए युग की शुरुआत है। आने वाले पांच साल के हर पल जनता जनार्दन को समर्पित है। मेरी तरफ से परिश्रम में कोई कमी नहीं रहेगी। मुझे ईश्वर ने जो भी क्षमता दी है, उसका उपयोग धरती की भलाई में लगाऊंगा। आपने बीजेपी को वोट दिया है। मेरे लिए जनता जनार्दन ईश्वर का रूप है। लेकिन आज मैं व्यक्तिगत तौर पर कुछ मांगने आया हूं। आपने मुझे सत्ता तो दी, लेकिन आप मुझे आशीर्वाद दीजिए ताकि आगे भी हमसे कोई गलती न हो। आप आशीर्वाद दीजिए ताकि गलती से भी मेरे हाथों से किसी का बुरा न हो। यह विजय नरेंद्र मोदी की नहीं, मेरे 6 करोड़ गुजरातियों की है। यह विजय हिंदुस्तान की उस जनता की है, जो बरसों से देश का भला चाहती है। मैंने कहा था कि पैसे परास्त होंगे और पसीना जीत जाएगा। लाखों कार्यकर्ताओं के पसीना, उनके समर्पण और कठिन से कठिन परिस्थिति में मेहनत के आगे सिर झुकाता हूं।'


मोदी ने तीसरी बार चुनाव जीतने को अहम बताते हुए कहा कि आजकल दूसरी बार चुनाव जीतना ही बड़ी चुनौती होती है। मोदी ने कहा, 'अब विकास नीचे से ऊपर तक झूठ बोला। मैं गुजरात की जनता का अभिनंदन करता हूं कि झूठ के बवंडर के बीच से उन्होंने सत्य को खोजा, स्वीकारा और समर्थन किया।'


नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन से पहले ट्वीट किया, 'जनता की सेवा करने का मौका देने के लिए गुजरात की 6 करोड़ जनता और भगवान का धन्यवाद। उन सबका शुक्रिया जिन्होंने वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया उनका वोट पाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment