राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
झूठ बोल रहे हैं मोदी, देश में सबसे ज्यादा गुजरात को मिलती है गैस
divya bhaskar network
| Aug 20, 2012, 14:11PM IST
सच्चाई यह है कि घरेलू स्तर पर उत्पन्न प्राकृतिक गैस, विदेशों से मिलने वाली प्राकृतिक गैस, सब्सिडाइज गैस सहित तमाम प्रकार की गैस आपूर्ति में गुजरात के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता, बल्कि अन्य राज्यों की तुलना में गैस के कुल जत्थे से 40 फीसदी गैस गुजरात को दी जाती है। यह सबसे अधिक है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तीसरे क्रम पर उत्तर प्रदेश है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री के इस बयान को गुजरात सरकार द्वारा केन्द्र पर गैस आपूर्ति के मुद्दे पर आरोपों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। सिंह तेल कंपनियों से संबंधित काम के लिए रविवार को शहर में थे। हालांकि सिंह ने गुजरात के औद्योगिक विकास भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि गुजरात में औद्योगिक विकास को काफी बल मिला है। वजह, केन्द्र सरकार पिछले वर्षों में और आज भी गुजरात को अधिक से अधिक गैस देती रही है।
सिंह ने अपनी बात के समर्थन में कहा कि 2010-11 में देश के विभिन्न राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशोों को कुल 162.10 मीलियन मैट्रिक टन (एमएमएससीएमडी) गैस दी गई। इसमें अकेले गुजरात को 63.25 मिलियन मैट्रिक टन गैस दी गई। दूसरे क्रम पर महाराष्ट्र (25.59) तथा तीसरे पर उत्तर प्रदेश (24.09) रहा। दिल्ली के महज 6.77 मिलियन मैट्रिकटन गैस प्रदान की गई।






