वलसाड. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को विधानसभा चुनाव के दौरान गुजरात आने और चुनाव प्रचार करने की चुनौती दी है।
अगले लोकसभा चुनाव में मुकाबला 'मोदी बनाम राहुल' होने की अटकले हैं। वलसाड जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'अब कांग्रेस कहेगी कि राहुल गांधी गुजरात नहीं आएंगे। क्यों? गुजरात की जनता और मैं इसकी वजह जानना चाहता हूं। क्या वह ऐसा सोचते हैं कि गुजरात इतना बुरा है कि वह राज्य का दौरा भी नहीं कर सकते?'
2007 के गुजरात विधानसभा चुनाव में राहुल गांधीने सघन प्रचार किया था लेकिन इस बार यह तय नहीं हुआ है कि वह प्रचार करेंगे या नहीं। वैसे गुजरात विधानसभा का चुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है।
(मोदी के विवादास्पद विज्ञापन के लिए जानने के लिए आगे क्लिक करें...)