विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Modi Hero And Manmohan Zero In Time Magzine

'टाइम' की नजर में मोदी 'हीरो' और मनमोहन 'जीरो'

dainik bhaskar network | Jul 09, 2012, 14:10PM IST
 
 

नई दिल्‍ली। गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी को 'चतुर राजनेता' करार देने वाली मैग्‍जीन 'टाइम' ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘underachiever’ (उम्‍मीद से कम कामयाबी हासिल करने वाला शख्‍स) कहा है। दिलचस्‍प है कि इसी मैग्‍जीन ने तीन साल पहले मनमोहन सिंह को एक ऐसे शख्‍स की संज्ञा दी थी जिसने लाखों लोगों की जिंदगियां बदल दीं।


लेकिन मैग्‍जीन अपने ताजा अंक में मनमोहन सिंह की काबिलियत पर सवाल उठाते कहा है कि क्‍या मौजूदा पीएम धीमी विकास दर, नीतियां लागू नहीं करने और आर्थिक सुधार के मोर्चे पर नाकाम रहने के आरोपों का बखूबी सामना कर पाएंगे? मैग्‍जीन ने केंद्र की मौजूदा यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा है, 'रोजगार पैदा करने वाले कानून संसद में अटके हैं और जनप्रतिनिधियों पर से लोगों का भरोसा घटने लगा है, जो चिंता की बात है।'



टाइम की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि मनमोहन सिंह फिसड्डी हैं, वो देश को आर्थिक संकट से बाहर नहीं निकाल सकते। वहीं भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए तरुण विजय ने कहा कि हाल ही में टाइम के कवर पर दो भारतीय नेताओं की तस्वीर प्रकाशित हुई है। पहली तस्वीर मोदी की प्रकाशित हुई थी जिसमें उनके नेतृत्व की तारीफ की गई थी और अब मनमोहन सिंह की तस्वीर प्रकाशित हुई है। नरेंद्र मोदी की तस्वीर से जहां उगते हुए भारत का प्रतीक थी वहीं मनमोहन सिंह की फोटो से दुनियाभर में भारत की फजीहत हुई है।



बीते मार्च में 'टाइम' ने अपने कवर पर मोदी की तस्वीर प्रकाशित की और कहा कि वे बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर 2014 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के पीएम पद के सम्भावित उम्मीदवार और पार्टी महासचिव राहुल गांधी के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment