राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
'मोदी की बात सही है कि गुजरात के साथ भेदभाव होता है'
Agency
| Aug 21, 2012, 00:13AM IST

श्री जेटली ने यहां पत्नकारों से चर्चा में केन्द्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्नी आर पी एन सिंह के कल के उस बयान पर कडी आपत्ति की जिसमें उन्होंने गुजरात सरकार के पर्याप्त रसोई गैस उपलब्घ नहीं कराने के
दावे को गलत करार दिया था।
गुजरात से राज्यसभा के सांसद श्री जेटली ने कहा कि श्री सिंह राज्य को गैस आवंटन पर आधी अधूरी जानकारी देकर गुजरात के लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सिर्फ
उर्वरक रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल क्षेत्न के लिए ही गैस का आंवटन कर रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसा ही बर्ताव दूसरे राज्यों के साथ भी किया जा रहा है। केन्द्र सरकार घरेलू गैस आवंटन के मामले में गुजरात के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय ने भी केन्द्र
से अहमदाबाद के उपभोक्ताओं को उसी दर पर गैस उपलब्ध कराने को कहा है जिस दर पर मुंबई और दिल्ली के उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि गुजरात के मामले में केन्द्र औद्योगिक क्षेत्न को आवंटित गैस को घरेलू गैस में से कटौती करके इस राज्य के साथ भेदभाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है और भाजपा के साथ ही राज्य सरकार भी इस मुद्दे को सभी उचित मंचों पर उठा रही है।






