राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मोदी बन सकते हैं भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के मुखिया
divyabhaskar network
| Jan 25, 2013, 16:04PM IST

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होंगे। पार्टी ने इस बाबत संकेत देने शुरू कर दिए हैं। संकेत हैं कि प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी की दावेदारी के बीच मोदी को भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार समिति का मुखिया बनाया जा सकता है।
मतलब आम चुनावों के समय प्रचार के मुद्दे और माध्यम तय करने का काम मोदी को सौंपने की तैयारी भाजपा कर रही है। साल 2014 में लोकसभा के चुनाव होने हैं।
फरवरी में मंत्रिमंडल विस्तार के आसार
राज्य सरकार का मौजूदा मंत्रिमंडल मोदी सहित 17 सदस्यीय है। फरवरी के तीसरे सघ्ताह में विधानसभा का बजट सत्र होगा। इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं हैं। इस विस्तार में पांच से सात चेहरों को मौका मिल सकता है। 13वीं विधानसभा के लिए निर्वाचित विधायक 22 फरवरी को शपथ लेंगे।






