विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> News >> Modi Refused To Give Ground For Pakistan Woman Cricket Team

महिला पाक क्रिकेट टीम को ग्राउंड देने से गुजरात सरकार का इंकार

divyabhaskar network | Jan 17, 2013, 11:33AM IST
 
 


अहमदाबाद। मुंबई में होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के खेलने पर गाज गिर सकती है। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ((जीसीए)) ने बुधवार को उसके मैचों की मेजबानी करने से इनकार कर दिया। विश्वकप का आयोजन 31 जनवरी से होना है।

शिवसेना और कुछ अन्य हिंदूवादी संगठन पाकिस्तानी टीम के मुंबई में खेलने का विरोध कर रहे हैं। इस कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड ((बीसीसीआई)) ने आईसीसी से मैचस्थल की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा था। यह भी कहा था कि आईसीसी ही तय करे कि मैच मुंबई में हों या कहीं और। उधर, जीसीए ने बुधवार को कहा कि वह इन मैचों की मेजबानी नहीं करेगा। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि ये मैच मुंबई की बजाय गुजरात में कराए जा सकते हैं।


...तो दक्षिण अफ्रीका में हो विश्व कप :

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ((पीसीबी)) ने विश्वकप दक्षिण अफ्रीका स्थानांतरित करने की मांग की है। पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा, ‘विश्वकप आईसीसी का इवेंट है। यदि भारत में पर्याप्त सुरक्षा नहीं है तो इसे अन्य देश में स्थानांतरित कर देना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका इसके लिए अच्छा विकल्प है।’

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment