प्रधानमंत्री मुंह खोलें या गद्दी छोड़ें : मोदी
Source: bhaskar network | Last Updated 12:40(07/02/12)
अहमदाबाद। 2-जी स्पैक्ट्रम घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक फिर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा कि आखिर 1.76 लाख करोड़ रुपए के इस घोटाले के जिम्मेदार कौन लोग हैं?
मोदी का कहना है कि प्रधानमंत्री को अपराधियों को संरक्षण देने की बजाय मौन तोड़ना चाहिए अन्यथा दिल्ली की गद्दी छोड़ देनी चाहिए। वे जिला स्तरीय सद्भावना मिशन के तहत सोमवार को बारडोली में थे।