पालनपुर (गुजरात)। शनिवार को मोदी ने पालनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गुजरात सरकार पर सोनिया गांधी के लगाए गए आरोपों का तीखा जवाब दिया। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सोनिया गांधी मेरी सरकार पर भ्रष्ट होने का आरोप लगा रही हैं, लेकिन मेरे सवालों का जवाब केंद्र सरकार नहीं दे रही है। मोदी ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से पूछा, 'राहुल गांधी ये बताएं कि वो गांधी जी की आखिरी सपना कब पूरा कर रहे हैं? ' मोदी ने दोहराया कि गांधी की अंतिम इच्छा थी कि कांग्रेस भंग हो जाए।
वहीं सोनिया गांधी पर नरेंद्र मोदी की तल्ख टिप्पणी का जवाब देते हुए कांग्रेस ने अब उनकी तुलना फिल्मी गुंडों से कर दी है। पार्टी प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी न कहा, 'गुजरात के मुख्यमंत्री जिस तरीके से दिमागी संतुलन और असंतुलन की बात कर रहे हैं दर्शाता है कि वह निराश हो गए हैं। इसका कारण यह है कि वह गुजरात में बुरी तरह पिछड़ रहे हैं। मोदी गुंडे की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं मोदी को गुंडा नहीं कर रहा हूं लेकिन उनकी भाषा फिल्मों के गुंडों जैसी है। जिस भाषा का वो इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी आलोचना होनी चाहिए।'
मोदी ने फिर अपनी बात दोहराते हुए कहा कि मैंने कांग्रेसी नेताओं से पहले ही कहा था कि गुजरात आने से पहले लेसन करके आना। इसी का नतीजा यह हुआ कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी फेल हो गए और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तो दुबारा गुजरात आने की हिम्मत ही नहीं की।
इसके साथ ही मोदी ने पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक के बाबरी कांड को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर भी केंद्र सरकार को लताड़ा और कहा, एक विदेशी मंत्री ने बाबरी विध्वंस और मुंबई हमला की तुलना कर दी और सरकार जवाब नहीं दे सकी।(सोनिया बहन ने फिर गुजरात आने से पहले लेसन नहीं किया : मोदी)
आगे पढ़ें और क्या-क्या कहा मोदी ने....